Flipkart Pay Later: आज सामान ख़रीदे, एक महीने बाद पे करे, बिना किसी ब्याज या एक्स्ट्रा चार्ज के!

Flipkart Pay Later
क्रिप्या इसे शेयर करे

4.7/5 – (34 votes)

Flipkart Pay Later: अब बिना किसी पैसे की टेंशन के और झंझट के करे बेफिक्र flipkart पे ऑनलाइन शॉपिंग। flipkart दे रहा है आपके द्वारा किये गए शॉपिंग या बिल भुगतान को अगले महीने भुगतान करने की सेवा। अब बिना किसी क्रेडिट कार्ड के कर सकते है flipkart पे ऑनलाइन शॉपिंग।

आज ही जान ले Flipkart Pay Later की इस सर्विस के बारेमे और करा ले एक्टिवेट। जान ले कैसे करता है यह Flipkart Pay Later काम और उठाये इस सुविधा का फायदा।

तो चलिए जानते है Flipkart Pay Later के बारेमे।

क्या है Flipkart Pay Later

दोस्तों Flipkart Pay Later यह Flipkart कंपनी द्वारा उनके ग्राहकों को दी जाने वाली एक इंस्टेंट क्रेडिट सर्विस है। जिसके तहत Flipkart से आपको आपकी पात्रता जाँच के हिसाब से एक तय सिमित राशि तक का क्रेडिट लाइन देता है। जिसका इस्तेमाल करके आप आप फ्लिपकार्ट पे शॉपिंग या बिल पेमेंट इत्यादि कर सकते है। और १ महीने बाद उस ख़रीदे हुए सामान या बिल पेमेंट का भुगतान कर सकते है।

Flipkart Pay Later की विशेषताएं

Flipkart Pay Later की कुछ विशेषताएं इस प्रकर निम्नलिखित है।

  • १ लाख तक का इंस्टेंट क्रेडिट लिमिट।
  • ३० मिनट में इंस्टेंट अप्रूवल।
  • ०% का ब्याज दर १ महीने के लिए।
  • इंस्टेंट ऑनलाइन एप्लीकेशन।
  • कम से कम दस्तावेज़ी प्रक्रिया।

यह कुछ Flipkart Pay Later की विशेषताएं है।

कितने राशि तक का मिलेगा क्रेडिट

दोस्तों क्या आपका CIBIL स्कोर अच्छा है और आप Flipkart के Pay Later का लाभ उठाने का सोचा रहे है? तो Flipkart Pay Later के लिए आवेदन करने पर flipkart आपको आपकी पात्रता अनुसार १ लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट दे सकता है।

आप इस १ लाख रुपये की क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल सिर्फ Flipkart पर ऑनलाइन शॉपिंग या बिल भुगतान के लिए कर सकते है। जिसका बिल भुगतान आपको १ महीने बाद flipkart को करना होता है।

Flipkart Pay Later से इस्तेमाल की गई क्रेडिट लाइन की भुगतान के लिए कितना समय मिलेगा

दोस्तों अगर आप Flipkart के Pay Later की क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल शॉपिंग या बिल भुगतान के लिए करते है, तो इस्तेमाल किए गए क्रेडिट को चुकाने के लिए Flipkart आपको ३० दिन तक का समय देता है। आप जितने राशि तक की क्रेडिट लाइन फ्लिपकार्ट पे इस्तेमाल करेंगे उसे आपको अगले महीने की ५ तारीख को भुगतान करना है।

आप आपके द्वारा इस्तेमाल की गई राशि को पार्शियल पेमेंट में भी कन्वर्ट कर सकते है। जिस से आपको आपकी बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग के बिल भुगतान के लिए फायदा होगा।

Flipkart Pay Later के लिए कौनसे डाक्यूमेंट्स लगेंगे

Flipkart के Pay Later को एक्टिवेट कराने के लिए आपको निचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट

बस आपको इन तीन चीजों की जरुरत Flipkart Pay Later को एक्टिवेट कराने के लिए पड़ेगी

कैसे करे Flipkart Pay Later को एक्टिवेट

दोस्तों अगर आप Flipkart के Pay Later की क्रेडिट लाइन एक्टिवेट कराने में रूचि रखते है तो आप निचे दिए प्रक्रिया का इस्तेमाल करके एक्टिवेट करा सकते है।

  • Flipkart mobile app को गूगल प्ले या एप्पल स्टोर से डाउनलोड करे।
  • आपने flipkart कर अकाउंट बना ले।
  • अगर आपका पहले से ही अकाउंट है तो लॉगिन करे।
  • फिर नीचे टॅब पर अकाउंट पर क्लिक करे
  • फिर आपको Flipkart Pay Later का ऑप्शन दिखेगा
  • Flipkart Pay Later ऑप्शन में view details पर क्लिक करे।
  • सारी चीजे पढ़कर प्रोसीड बटन पर क्लिक करे
  • फिर आपसे आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स पूछी जाएगी।
  • ये सभी चीजे भर देने के बाद आपकी क्रेडिट लाइन एक्टिवटे हो जाएगी।
  • अब आप आपकी क्रेडिट लाइन इस्तेमाल फ्लिपकार्ट पे ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कर सकते है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हम लोगो ने Flipkart के Pay Later के सर्विस के बारे में जाना की कैसे आप इस सर्विस का इस्तेमाल करके flipkart पे ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है और उस ख़रीदे हुए सामान का भुगतान अगले महीने कर सकते है।

इसके अलावा Flipkart Pay Laterके लिए आपको कोनसे दस्तावेज लगेंगे, किस तरह से इस सर्विस को एक्टिवेट कराना होगा और आप इस सेवा का आप कैसे लाभ उठा सकते है इस सभी चीजों को हमने इस लेख में माध्यम से आपके साथ साँझा की है।

अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर करना न भूले और आपकी प्रतिक्रिया हमे कमेंट के माध्यम से जरूर बताये।

इसे पढ़े :


क्रिप्या इसे शेयर करे